प्रकृति को लेकर इन्सानों के जहन में न जाने कितने सवाल होते हैं और इन्ही सवालों की उलझन व्यक्ति को जिज्ञासु बना देती है जो बहुत अच्छी बात है | कभी – कभी मनुष्य सोचता है कि रात ही नहीं होनी चाहिए सूरज ही नहीं डूबना चाहिए और कभी -कभी वही मनुष्य ये भी सोचता है कि कैसा होता अगर दिन ही नहीं होता हमेशा रात ही रहती ? लेकिन ये प्रकृति हम मनुष्यों के हिसाब से कब चली है | इस प्रकृति के अपने ही नियम हैं और ये उन्ही के हिसाब से चलती है | हमारे देश भारत में 12 घंटे का दिन होता है और 12 ही घंटे की रात होती है | लेकिन क्या आपने कभी ऐसे देश के बारे में सुना है जहाँ कभी रात ही नहीं होती ? अगर नहीं तो हम आपको कुछ ऐसी ही विचित्र जानकारी देने वाले हैं | अगर आप भी कुछ नया जानने की इच्छा रखते हैं तो आपको ये पूरा पढ़ना चाहिए | आज हम आपको उस देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ कभी रात नहीं होती | हमारे भारत में तो ऐसा नहीं है पर काफी देश ऐसे भी हैं जहाँ रात देखने के लिए लोग तरस जाते हैं | ये बात केवल रात न होने की नहीं है बल्कि कुछ देश ऐसे भी होते हैं जहाँ दिन ही नहीं होता |
(1)फिनलैंड
फिनलैंड एक ऐसा देश जहाँ हजारों खुबसूरत झीलें और आयलैंड हैं | गर्मियों के मौसम में लोग यहाँ रात देखने के लिए तरस जाते हैं | गर्मियों में यहाँ 76 दिन तक सूरज सिर पर चढ़ कर तांडव करता रहता है | रात के समय भी यहाँ सूरज अपना स्थान छोड़ कही नहीं जाता | अगर आपके मन में भी कभी हमेशा दिन रहने वाली इच्छा आयी है तो आपको यहाँ ज़रूर जाना चाहिए |
(2) अलास्का
अलास्का एक बेहद ही खुबसूरत आइलैंड, इस आइलैंड को खुबसूरत ग्लेशियरों के राज्य के नाम से भी जाना जाता है | यह आइलैंड एक समय में रूस का हिस्सा था लेकिन अमेरिका ने इसे रूस से खरीद कर अपना बना लिया और अब ये अमेरिका का हिस्सा है | ये भी इस दुनिया का एक विचित्र स्थान है यहाँ भी सूरज नहीं डूबता | पर यहाँ एक अलग चीज़ है यहाँ रात के 12:30 बजे सूरज डूबता है लेकिन 51 मिनट के बाद फिर से निकल आता है |
(3) कनाडा
कनाडा का नाम दुनिया के बड़े देशों की लिस्ट में शामिल है | यहाँ भी कई इलाको में सूरज नहीं डूबता | जब साल शुरू होता है तो यहा की कई जगहों पर भारी बर्फ़बारी होती है और वहीँ उत्तर पश्चिमी इलाकों में गर्मी के समय 50 दिन तक सूरज नहीं डूबता |
(4) आइसलैंड
आपको बता दें कि ये यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा आयलैंड है | पहले स्थान पर है ग्रेट ब्रिटेन आता है | इसका क्षेत्रफल काफी बड़ा है इसलिए ये दुनिया का 18 वें नम्बर पर सबसे बड़ा द्वीप है | यहाँ 10 मई से जुलाई आखिर तक सूरज नहीं डूबता |
(5) नार्वे
इस देश का समय चक्र भी काफी अलग है इसे मध्यरात्रि देश के नाम से भी जाना जाता है | यह देश आर्कटिक सर्कल के अन्दर है और इसी के चलते यहाँ 76 दिन तक गर्मियों में सूरज नहीं निकलता |
(6) स्वीडन
इस देश का अपना ही अलग समय चक्र है इस देश की भूगोलिक परिस्थितयां काफी अलग होने की वजह से यहाँ कई स्थानों पर मई से अगस्त के बीच सूरज ही नहीं डूबता | 100 दिन तक यहा रात नहीं होती |