PM Modi: बजट सत्र से पहले पीएम मोदी की विपक्ष को नसीहत, कहा- ‘जनवरी 2029 के बाद राजनीति करना…’

0

मोदी सरकार 3.0 के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को संसद में पेश किया जाएगा. बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट को पेश करेंगी. बता दें कि 22 जुलाई से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है जिसमें 23 जुलाई को देश का आम बजट पेश किया जाएगा. बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने जहां अर्थव्यवस्था की बात की तो वहीं विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा.

बजट सत्र से पहले पीएम मोदी का संबोधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के नाम संबोधन देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ‘ये सत्र देशवासियों के सपनों की नींव रखने वाला है. देश बहुत बारीकी से हम सबके कामों को देख रहा है. यह गर्व का विषय है कि करीब 60 साल बाद कोई सरकार तीसरी बार वापस आई. पीएम ने कहा कि, मैं देशवासियों को जो गारंटी दे रहा हूं उनको जमीन पर उतारने वाला यह बजट होगा. यह अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है. उन्होंने कहा कि, मैं सभी राजनीतिक दलों से कहूंगा कि हम आने वाले साढ़े चार साल के लिए देश को समर्पित हो जाएं…’

विपक्ष पर कसा तंज
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इस दौरान बातों ही बातों में विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, ‘आप जनवरी 2029 में मैदान में जाएं. आपको 6 महीने जो भी खेल खेलने हैं खेल लीजिए लेकिन तब तक सिर्फ देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सामर्थ्य के लिए जुट जाएं. मुझे आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि 2014 में कुछ सांसद 5 साल के लिए आए, कुछ लोगों को 10 साल काम करने का मौका मिला लेकिन तमाम सांसद ऐश्वर्या जिन्हें सदन में अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला, ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ नकारात्मक लोगों ने अपनी विफलताओं को ढांकने के लिए सदन का दुरुपयोग किया…’ बताते चलें कि संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है जिसमें 23 जुलाई को आम बजट पेश किया जाएगा, देखना होगा कि यह बजट देश की जनता के लिए कितना फायदेमंद होता है.