Haryana Politics: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम सैनी, कहा- ‘कांग्रेस ने खड़ा किया भर्ती रोको गैंग’

0

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर लगभग सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. एक ओर बीजेपी का कार्यकर्ताओं के साथ ‘मेगामंथन’ जारी है तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश में चुनावी अभियान चला रही है. इसके साथ ही इनेलो और जेजेपी के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती है. बता दें कि चुनाव से पहले वार-पलटवार का दौर भी तेज हो गया है. इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

कांग्रेस पर बरसे सीएम नायब सैनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग खड़ा किया और गैंग नहीं चाहता कि हरियाणा सरकार युवाओं की भर्ती करें. गरीब घर के युवा को नौकरी मिल रही है तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है और यही वजह है कि कांग्रेस झूठ बोल रही है.

बजट पर सीएम सैनी का बयान
आपको बता दें कि केंद्रीय बजट पर भी सीएम नायब सैनी ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि, यह अमृतकाल का बजट है. देश की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट है. यह विकसित भारत की मजबूत नींव रखेगा…’ बताते चलें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव अक्टूबर महीने में कराए जा सकते हैं, देखना होगा कि आखिर प्रदेश में किसकी सरकार बनती है.