कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: थरूर ने लगाया धांधली का आरोप तो मधुसूदन मिस्त्री ने थरूर पर किया पलटव

Politicalकांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: थरूर ने लगाया धांधली का आरोप तो मधुसूदन मिस्त्री ने थरूर पर किया पलटव

कांग्रेस पार्टी में चल रहा अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा विवाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनावो को लेकर है।
गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था। इस चुनाव में मलिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराया था।
इसके बाद शशि थरूर और उनके खेमे ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था।
इसी पर पलटवार करते हुए
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने शशि थरूर पर निशाना साधा। समाचार एजेंसी एएनआई ने मिस्त्री के हवाले से कहा, “हमने आपके अनुरोध को स्वीकार कर लिया और इसके बावजूद, आप केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण पर आपके खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाते हुए मीडिया के पास गए।”

मिस्त्री बनाम थरूर

मिस्त्री ने कहा कि थरूर ने उन्हें बताया था कि वह अनियमितताओं पर उनके सवालों के के जवाब से संतुष्ट हैं लेकिन उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अलग-अलग आरोप लगाए। मिस्त्री ने कहा, “मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि मेरे सामने आपके सामने एक चेहरा था, जिसने बताया कि आप हमारे सभी जवाबों से संतुष्ट है तो वहीं मीडिया में अलग चेहरा था जिसने हमारे खिलाफ ये सभी आरोप लगाए हैं।”

थरूर की प्रचार टीम ने एक पत्र के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संचालन में उत्तर प्रदेश में अनियमितताओं और कदाचार का आरोप लगाया था। मिस्त्री ने कहा कि पत्र में जो लिखा गया है उसका कोई आधार नहीं था और तर्क दिया कि पत्र को सार्वजनिक करना सही नहीं था।

खड़गे ढाई दशक में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काबिज होने वाले पहले गैर-गांधी बने है। उम्मीद है वह कांग्रेस की आंतरिक कलह को रोकने में कामयाब होंगे।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles